गढ़वा :
समाहरणालय परिसर में उपायुक्त, गढ़वा रमेश घोलप द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम के अंतर्गत गढ़वा जिला में कार्यरत मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर (एमटीएस) को कीट जनित रोग जैसे-

मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, डेंगू, जे.ई. इत्यादि बीमारियों का ससमय पता लगाने, निगरानी करने एवं कार्यक्रम का सफल निगरानी मूल्यांकन हेतु जीएफएटीएम मद भारत सरकार से प्राप्त कुल छः स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल का वितरण किया गया। मोटरसाइकिल प्राप्त करने वालों में रंजीत कुमार आजाद, विनय कुमार पाठक, पंकज विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, विद्यानंद प्रजापति एवं संतोष टोप्पो हैं। मौके पर सिविल सर्जन, गढ़वा एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थें।