बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के तुलसीदामर गांव निवासी सरस्वती देवी पति सुजीत सिंह भोक्ता से शनिवार को 10000 रुपये एक अज्ञात लुटेरा ने लूट लिया।
भुक्तभोगी के द्वारा इसकी लिखित सूचना पुलिस को देकर लुटेरा के विरुद्ध कार्रवाई कर पैसा वापस कराने की मांग किया है। सरस्वती देवी ने बताया कि दिन के करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर आया और बोला कि मैं विधायक का आदमी हूं। तुम लोगों का चापाकल बोर आया है। इसमें 15000 रुपये नाजायज लगेगा। यह सुन मैं श्री बंशीधर नगर आ गई और सीएसपी से 10000 रुपये की निकासी की। पैसा निकासी करते ही उक्त अज्ञात व्यक्ति मेरे हाथ से पैसा छीन कर भाग निकला। उस व्यक्ति की काफी खोजबीन की परंतु उसका कहीं पता नहीं चला।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।