बंशीधर नगर :
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कचरा पृथक्करण के बारे में जानकारी दिया गया. उन्हें गीला कचरा को हरा डब्बे में और सूखे कचरे को नीला डब्बा में डालने की जानकारी दिया गया, साथ ही गीला कचरा को संग्रहित कर घर पर या विद्यालय के कैंपस के अंदर खाद बनाया जा सकता है
.कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.छात्राओं ने हरा गीला सूखा नीला थीम पर रंगोली पेंटिंग किया. मौके पर नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रवि कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा, शिक्षक खुशदिल सिंह, रामलला मिश्रा, आफताब आलम, अनूप कुमार ठाकुर, अनिता कुमारी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे.