whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273277
Loading...


बरसात से कच्चा मकान हुआ ध्वस्त

location_on मझिआंव access_time 06-Aug-20, 10:00 PM visibility 688
Share



						 बरसात से कच्चा मकान हुआ ध्वस्त


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के तलसबरिया पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित पासवान टोला निवासी स्वर्गीय चतुरगुण पासवान के पुत्र राजू पासवान का खपरैल घर बीती रात्रि अर्थात बुधवार की रात्रि बारिश से दो कमरे का मिट्टी का एक हिस्से का दीवाल ध्वस्त हो गया। रात्रि में सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए। इसमें घर में रखे खाने-पीने एवं अन्य सामग्री बर्बाद हो गया। इस बर्बादी में लगभग 50 हजार रुपए की नुकसान हुई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह स्वामी अनीता देवी एवं इनके पति राजू पासवान ने बताया कि हम लोग तीन नाबालिग बच्चे एवं अपनी मां के साथ घर में सोए हुए थे। इसी दौरान रात्रि में बारिश हो रही थी। और एकाएक दीवार गिर गया हम लोग संजोग बस बाल बाल बच गए जो ईश्वर की महिमा है।
बताया कि कोरोना वायरस बीमारी एवं लॉकडाउन को लेकर दूसरे प्रदेश से वापसी होकर अपने घर आए हुए हैं। रोजगार के अभाव में दाने दाने के लाले पड़े हैं। इसी तरह पास पड़ोस में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने पर मजबूर हैं। इधर बताया जा रहा है कि राजू पासवान भूमिहीन एवं असहाय गरीब परिवार से आता है। इस बरसात के मौसम में सर छुपाने के लिए छत बहुत जरूरी है। क्योंकि घर से सटे धान का खेत है। जिसमें जहरीला सांप का आना जाना लगा रहता है। कभी भी पीडि़त गरीब परिवार सांप के चपेट में पड़ सकता है। और जान गवां सकता है। इधर पीडि़त की पत्नी अनीता देवी एवं पति राजू पासवान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम से क्षतिग्रस्त मिट्टी का घर से संबंधित मुआवजा हेतु आवेदन प्रखंड कार्यालय के बरामदे में लटकाए गए शिकायत पेटी में आवेदन डाला है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play