whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161839 readers visited
Loading...

Advertisement

उटारी रोड़ प्रखंड के खैरांचल में शिव संपत धाम मंदिर का हर हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ शिलान्यास

location_on मेदिनीनगर access_time 05-Aug-20, 09:52 PM visibility 692
Share



उटारी रोड़ प्रखंड के खैरांचल में शिव संपत धाम मंदिर का हर हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ शिलान्यास
आधार शिला रखते अतिथि


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



यादगार बानाने के लिए आयोजकों नें श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के दिन ही लिया था निर्णय उड़ीसा के करीगरों द्वारा भव्य मंदिर का कराया जाएगा निर्माण, मंदिर के गुम्बद की ऊंचाई 50 फिट होगी उंटारी प्रखंड मे स्थित शिव संपत धाम परिसर में मंदिर निर्माण की रखी गयी आधारशिला वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ भूमि पूजन,भक्ति गीतों से गुंजा उंटारी मेदिनीनगर : पलामू के उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत प्रतापुर श्री शिव संपत धाम परिसर में भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला को यादगार बनाने के लिए आयोजकों अयोध्या धाम की तर्ज पर यहां भी उसी दिन मंदिर निर्माण के आधारशिला में पहला ईंट ग्रासिम इंड्रस्टीज के जनसंपर्क एवं सुरक्षा प्रमुख ज्योति जंग सिंह ने रखी।
Advertisement
शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद सह मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया।इससे पहले शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन सहित सभी अनुष्ठान को आचार्य वीरेंद्र वैद्य व आचार्य परशुराम पाठक के द्वारा संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।मौके पर युवा नेता अभिमन्यु सिंह,भाजपा नेता प्रफुल्ल कुमार सिंह, दिवाकर पांडेय, रवि शर्मा, राहुल सिंह, प्रखंड प्रमुख रामसेवक राम,राजकुमार सिंह, राहुल दुबे, मोहन सिंह, रामचेनारिक यादव, महेन्द्रनाथ दुबे,रामरेखा सिंह, सत्यनारायण तिवारी, बाबूराम दीक्षित, बादशाह शर्मा, बिशम्भर दीक्षित, अशोक सिंह,श्रीकांत मेहता, सुनील सिंह, बसंत ठाकुर, सुशील ठाकुर सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
Advertisement
मंदिर निर्माण में सभी का मिल रहा सहयोग : अरविंद सिंह मंदिर निर्माण के प्रणेता अरविंद सिंह ने कहा कि भव्य मंदिर निर्माण हेतु सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है।खैरांचल इलाका अंतर्गत आने वाले 108 गांवो के लोग भव्य मंदिर निर्माण हेतु संकल्पित है।मंदिर निर्माण में सभी का सहयोग भी अपेक्षित है। धाम परिसर में किया गया पौधारोपण श्री शिव संपत धाम परिसर में भूमि पूजन के उपरांत पौधारोपण किया गया।पौधा रोपण की शुरुआत युवा समाज सेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने किया।श्री सिंह ने कहा कि पौधारोपण करना प्रकृति को संरक्षण देने जैसा है।प्रकृति का संरक्षण भी धार्मिक अनुष्ठान की ही एक कड़ी है।सनातन धर्म मे प्रकृति का बहुत ही बड़ा महत्व है।
Advertisement
शिव गीतों से भक्तिमय हुआ उंटारी भमि पूजन समारोह के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया था।झारखंड के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक शिव कुमार चौधरी ने भगवान भोले शंकर के कई भजन गाये।उनके भजन से पूरा उंटारी क्षेत्र भक्तिमय हो गया।गायक श्री चौधरी के साथ दूरदर्शन के कलाकार शिशिर शुक्ला भी कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा।उनके तबला वादन पर लोगों मंत्रमुग्ध हो गये।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play