बंशीधर नगर : बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को ले कर हुए मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायलों में नगर उंटारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर ग्राम निवासी सोनू कुमार,विशुनपुरा थाना क्षेत्र के देवंती देवी और रेखा देवी के नाम शामिल है।
सड़क दुर्घटना में पांच घायल :
नगर उंटारी थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायलों में मुकेश कुमार,दीपू कुमार,मनोज कुमार, रोहित कुमार तथा जितेंद्र कुमार के नाम शामिल है। सभी नगर उंटारी के रहने वाले है।