whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27223315
Loading...


त्रिपाठी गुट के इंटक नेताओं ने कहा सेल प्रबंधन की लापरवाही से हजारों मजदूर हुए बेकार

location_on भवनाथपुर access_time 05-Aug-20, 06:29 PM visibility 665
Share



त्रिपाठी गुट के इंटक नेताओं ने कहा सेल प्रबंधन की लापरवाही से हजारों मजदूर हुए बेकार


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर मुख्य बाजार स्थित अनुराग होटल में नवनिर्मित केएन त्रिपाठी गुट के इंटक के गढ़वा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौबे ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि भवनाथपुर सेल आरएमडी का एकलौता तुलसीदामर डोलोमाइट खदान को पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र समाप्त होने के कारण बिगत 16 फरवरी 2020 से बंद कर दिया गया है। साथ ही 31 मार्च 2020 से खदान की लीज भी समाप्त हो चुकी है। लॉक डाउन के चलते सेल प्रबंधन द्वारा खदान खुलवाने के दिशा में कोई पहल नही किये जाने से खदान में कार्यरत हजारो मजदूरो को पिछले छः माह से बेरोजगार होने से उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति में है। कहा कि इसी मामले को लेकर इंटक के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौबे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को मामले से अवगत कराते हुए सूबे के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा गया है।
कहा कि खदान खुलवाने हेतु केएन त्रिपाठी ने सेल आरएमडी के कार्यकारी निदेशक प्रभारी पीसी नायक से दूरभाष पर वार्ता किया जहाँ पीसी नायक द्वारा अविलंब खदान चालू करवाने के लिए आश्वासन दिया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं सेल के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर उक्त खदान को चालु कराने के लिए अनुरोध किया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने खामियों को दूर करते हुए जल्द ही सकरात्मक पहल का भरोसा दिलाया। साथ ही इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने सुशील कुमार चौबे को आरएमडी तथा बोकारो स्टील वर्कस यूनियन का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि पांडेय प्रदीप शर्मा को एनसीएल खदान समूह सिंगरौली एमपी का प्रभारी नियुक्त किया है।
इस मौके पर इंटक के युवा अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, इंटक प्रखंड अध्यक्ष गोपाल यादव, प्रदीप शर्मा, राजेश्वर गुप्ता, संजय दूबे, एसएस मेहता, अली हुसैन अंसारी, कौसर खान, नन्दलाल पाठक, नारद मुनि बैठा, मदन प्रसाद यादव ,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play