भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यालय गेट स्थित डी एम्फटी योजना मद अंतर्गत बीते वर्ष 2019-2020 से निर्मित सोलर जलमिनार निर्माण में विभाग व संवेदक के द्वारा अनियमितता बरती गई है।
जिसको लेकर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सह पंसस भवनाथपुर चन्दन कुमार ठाकुर ने कहा कि जनता को पानी पिलाने के बजाय संवेदक प्रखण्ड परिसर में चार चार चापाकल रहते हुए भी प्रखण्ड परिसर में घटिया जलमीनार लगा कर चला गया। इसका खुलासा खुद प्रखण्ड मुख्यालय में उक्त योजना से लगा जलमीनार कर रहा है, जिसके लगने के साथ ही इसके सौ मीटर के दायरे में लगा नल से कभी पानी दिया ही नहीं औऱ नल टुट गया है। इस से साफ जाहिर होता है कि मुख्यालय में लगे जलमीनार का ये हाल है तो पंचायतों में लगे जलमीनार का क्या हाल होगा? इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, पेयजल मंत्री से करते हुए प्रखण्ड क्षेत्र में लगे सभी जलमिनारों की जाँच की मांग की जायेगी।