भवनाथपुर : भवनाथपुर चपरि पँचायत के सरैया गाँव में दुर्गा मन्दिर का कार्य का शुभारंभ किया गया और लोगों ने यह बताया की जैसे आज अयोध्या में श्री राम मन्दिर का निर्माण कार्य का शिला रखा गया है उसके याद में ठीक आज के ही दिन गाँव की मां दुर्गा मंदिर निर्माण का तारीख उचित समझा और ठीक राम मंदिर का समय मुहूर्त अनुसार ही ग्रामीणों के द्वारा मन्दिर का कार्य निर्माण प्रारम्भ किया गया। इस कार्य में पूजा कमिटी अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, कोषाध्यक्ष लालबहादुर साह, सचिव चंद्रकेश्वर प्रसाद, ग्रामीण बीरबल साह, दुखी साह, सेशमन साह, रामनाथ साह, राधा साह को बनाया गया।
इस मौके पर मांडर महारानी अधौरा के सदस्य भानु गुप्ता, महिंद्रा पासवान, रामप्यारी पासवान, बजरंग दल के सदस्य ओमप्रकाश आर्या, मिस्त्री नंदू पासवान, ग्रामीण नागेंद्र साह, शिवकुमार साह, लाल बहादुर साह, चंद्रकेश्वर प्रसाद गुप्ता, ब्रजेश कुमार, अरुण कुमार, विजय महतो, प्रवेश साह, राजबली महतो, सभापति कुमार, सोनू कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।