कांडी : लगभग 500 साल बाद भागवान राम के मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में हुए भूमि पूजन से उत्साहित कांडी के व्यवसायियों ने 201 किलो लड्डू का भोग लगाकर कांडी बाजार में वितरण किया।
इधर भाजपा के युवा कार्यकर्ता शशांक शेखर ने भी डुमरसोता गांव स्थित हनुमान मंदिर में हवन-पूजन कर 51 लड्डू का भोग लगाकर लोगों के बीच वितरण किया। इधर प्रखंड क्षेत्र के पतीला गांव स्थित पूराने शिव मंदिर, ग्राम देवी मंदिर व बजरंगबली मंदिर में भक्तों ने हवन-पूजन कर 51 किलो लड्डू का भोग लगाया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलने वाले भारत देश में पहली बार रामलला को उनके घर में स्थापित करने के लिए भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई।
इस खुशी में कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर के साथ-साथ डुमरसोता व पतीला गांव में कुल तीन क्विंटल लड्डू का विभिन्न देवी-देवताओं को भोग लगाकर लोगों के बीच वितरण किया गया।
इसी के साथ पूरे प्रखंड क्षेत्र में इस शुभ को दीपावली के रुप में मनाते हुए हर घर में पांच-पांच दीपक जलाए गए।
इस पुनित कार्य में कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद,भाजपा नेता रामलाला दुबे, अशोक प्रसाद, शशांक शेखर, शशिरंजन दुबे, राजेश प्रसाद, हरिहरदास, रविन्द्र मिश्र, सुनील कुमार, महेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।