whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220188
Loading...


कांडी के मोखापी मोड़ से पुलिस ने युवक का शव किया बरामद

location_on कांडी access_time 05-Aug-20, 04:33 PM visibility 664
Share



कांडी के मोखापी मोड़ से पुलिस ने युवक का शव किया बरामद


धीरज द्विवेदी check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के कांडी - मोखापी मुख्य सड़क स्थित टेढ़ा नदी पुल से पूर्व गोरेया स्थान के नजदीक सड़क किनारे से एक शव को पुलिस ने बरामद की है हत्या की यह घटना मंगलवार की रात की है।  शव की पहचान घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर हरिहरपुर ओपी  क्षेत्र के चौबे मझिगावां गांव के टोला कवलदाग निवासी शिवनाथ पासवान के लगभग 22 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना जब मोबाईल से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसी के आधार पर घर वाले थाना आकर उसकी पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मेन्द्र साढ़े छः बजे शाम को महुआधाम जाने की बात घर में बोलकर मोटरसाइकिल से निकला था। वह लूजर व गंजी ही मात्र पहनकर निकला था।
उसका शव भी उसी स्थिति में घटना स्थल पर पाया गया है। शव के पास ही टीवीएस कंपनी की स्पोर्ट मोटरसाइकिल नंबर JH 14 G 7446 भी मिला है। वह किसके बुलावे पर इतना दूर आया था पता नही चल पा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल के आस पास से तीन जोड़ा चप्पल जिसमें दो हवाई व एक चमड़े का चप्पल बरामद की है। साथ ही मृतक का एक घड़ी जो शव से सौ मीटर दूर मिली है, जहां पर खून का धब्बा भी मिला है। पुलिस ने की मानें तो लाठी डंडे से मारकर हत्या किया गया है। मृतक का पीछे में माथा फटा हुआ है, जहां से अधिक मात्रा में घटना स्थल पर खून बहा हुआ मिला है। घटना स्थल की स्थिति देखने से पत्ता चल रहा है कि मृतक धर्मेन्द्र ने अपराधियों के साथ जान बचाने का बहुत संघर्ष किया है उसे दौड़ा दौड़ा कर अपराधियो ने मारा है।
उक्त मोटरसाइकिल अनुज पासवान नामक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है। सूत्रों की माने तो उक्त मोटरसाइकिल उसने अपने बहनोई बरवाडीह निवासी अनुज पासवान को दहेज में दिया था लेकिन कुछ दिनों से किसी बात को लेकर वह मोटरसाइकिल को उसने अपने ससुराल वाले को वापस कर दिया था। थाना पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके पास से उसका एंड्रॉयड मोबाइल गायब है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play