गढ़वा : गढ़वा में आज फिर से 13 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है । जबकि 20 संक्रमित आज ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं ।
आज मिले 13 कोरोना संक्रमितों में 9 भंडरिया प्रखंड के, दो बंशीधर नगर के, व गढ़वा शहर के हैं। एक मेन रोड के शामिल है। अभी भी जांच चल रहा है संक्रमितों की संख्या बढ़ भी सकती है। रविवार को 473 सेम्पल जांच के लिए रांची भेजा गया है। यह रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
अब तक गढ़वा में तीन लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 547 हो गई है । 389 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। अभी भी 155 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में किया जा रहा है।