रमना : आज जी.एम्. बसंत रुंडा इस भागोडीह सुपर ग्रिड में आये और एक पॉइंट को चालू कर ट्रॉयल किए। इन्होंने बताया की अभी जंक्शन कम्पनी से ग्रिड का हैण्ड ओवर नहीं किया गया है। जब हैण्ड ओवर किया जायेगा तब इसके जाँच के बाद ही और कुछ बताया जायेगा।
कोरोना महामारी को भी, इसके जल्द चालू होने में बाधक बताए। कहा की इस महामारी के चलते इसके कार्य में लगे लोगों की कमी के चलते कार्य थोडा धीमा हो गया। अपने सभी सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर सभी परेशानियों को जल्द से जल्द दूर कर निर्बाध रूप से ग्रिड को चालू किया जाएगा। क्योंकि अगर बिना जाँच किए पॉवर चालू किया जाएगा तो, 132000 से सटे पेड़ों से नुकसान हो सकता है। क्योंकि जब यह पॉवर चालू होगा तो बंद नही किया जाएगा, यह लगातार हो जाएगा और सभी पॉवर हॉउस को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी ।
वर्तमान में बिजली की स्थिति के बारे में पूछने पर बोले की अभी लगातार 2 -2 घंटा करके बिजली दिया जा रहा। जब बोला गया की दिन रात मिला करके भी रमना में लगातार 2 घंटा बिजली नहीं रहती तो बोले की यह बिजली बितरण निगम की समस्या है कहीं फॉल्ट होने के कारण ऐसा नहीं हो रहा है।
इस ग्रिड को चालू होने में अभी समय लग सकता है। लेकिन तब तक रेहला ग्रिड को पॉवर देकर क्षेत्र में बिजली वितरण की अवधी बढ़ाई जाएगी। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सके। इस सुपर ग्रिड निर्माण के लिए इन्होंने क्षेत्र के जनता, मंत्री एवं इससे जुड़े लोगों को धन्यवाद दिया और भगवान से प्रार्थना किए की यह ग्रिड जल्द से जल्द चालू हो जाये और लोगो को 24 घंटा निर्बाध बिजली मिले।