गढ़वा : स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज में स्नातक के तीनो संकायों के प्रथम सेमेस्टर सत्र 2020-23 में ऑनलाईन नामांकन जारी है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्नातक कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में चान्सलर पोर्टल के माध्यम से ही आनलाईन नामांकन होगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में आनलाईन नामांकन के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को नामांकन के लिए मैट्रिक के अंक पत्र, इंटर के अंक पत्र, सीएलसी, प्रवजण, पंजीयन, आधार कार्ड, ईमेल आदि आवश्यक रुप से देना होगा।