गोदरमाना : रंका प्रखंड अंतर्गत नेशनल हाईवे 343 झारखंड के सीमांत गोदर माना में अज्ञात वाहन के द्वारा तैलीय पदार्थ रोड पर गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं।
घायलों में छत्तीसगढ़ के मितगई निवासी अफरोज अंसारी बैरिया पंचायत के भूतपूर्व मुखिया देनवा लकड़ा कुशवार निवासी विनोद गुप्ता विश्रामपुर निवासी पिंटू वर्मा आदि थे जो कि सभी लोग मोटरसाइकिल सवार थे अन्य लोग भी गिरे थे जिनका पता नहीं चल पाया। सभी स्थानीय स्तर पर इलाज करा कर अपने अपने घरों को गए।
जानकारी के अनुसार किसी वाहन में चिकना तैलीय पदार्थ जा रहा था जिससे कि सड़क पर 20 25 मीटर के एरिया में बाईं ओर गिरा हुआ था जिस पर गोदर माना से जा रहे लोग गिरकर घायल हुए। स्थानीय लोगों ने मिलकर गिरे हुए तैलीय पदार्थ के ऊपर झाली और टहनी रखकर अन्य लोगों को सचेत किया जिससे कि और दुर्घटना ना हो सके।
स्थानीय लोगों में झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू यादव अरविंद गुप्ता राजू गुप्ता विनोद कश्यप राजू मांझी सरजू सिंह आदि लोगों ने दुर्घटना रोकने में सहयोग किया।