भंडरिया : भंडरिया-प्रखंड क्षेत्र के नौका गांव में बीती रात्रि हाथियों का एक झुंड ने दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाते हुए खेत में लगे धान व मक्का की फसल को पुरी तरह से नष्ट कर दिया।हाथियों ने जिन किसानों का फसल नष्ट किया, उनमें इन्द्रदेव सिंह के 50 डिसमील में मक्का की फसल तथा 70 डिसमील में धान की फसल, गुडु सिंह के 20 डिसमील में मक्का की खेती शामिल हैं।
लोगों ने बताया कि हाथियों का झुंड आधी रात को जंगल से निकलकर गाँव में आया तथा दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाते हुए फसल को खा कर और कुचल कर बर्बाद कर दिया। फिर सभी हाथी वापस जंगल की ओर भाग गए। हाथियों के समुह में एक बच्चा हाथी भी शामिल है। हाथियों के चिंघाड से आसपास के लोग पुरी तरह से दहशत में थे।
लोग किसी तरह रात गुजारने को विवश थे। भुक्तभोगियो के द्वारा मंगलवार की सुबह इसकी सुचना वन विभाग को दिया है। साथ ही वन क्षेत्र पदाधिकारी के दिए आवेदन में मुआवजे की मांग की है।