whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208659
Loading...


सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच करने बरटांड़ जंगल पहुंचे एसपी

location_on गढ़वा access_time 03-Aug-20, 10:30 PM visibility 664
Share



						सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच करने बरटांड़ जंगल पहुंचे एसपी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने नगर उंटारी में यूपी के दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म में 10 सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की। एसपी लड़कियों के बयान की जानकारी लेने के साथ-साथ बरटांड़ जंगल भी पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उसके बाद कहा कि इस मामले का उद्भेदन अति शीघ्र कर लिया जाएगा। सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जांच के दौरान एसपी ने एसडीपीओ अजीत कुमार और इंस्पेक्टर अशोक सिंह को दो दिनों के अंदर मेडिकल जांच, डीएनए सैंपल उपलब्ध करते हुए मोबाइल तकनीकी के सहारे दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। दरअसल 29 जुलाई को यूपी के कोन थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से अपना आधार कार्ड अपडेट कराने नगर उंटारी आई थी।
शाम पांच बजे गरबान के रास्ते अपने घर लौट रही थी। इस दौरान नगर उंटारी-गरबान मार्ग पर बरटांड़ जंगल में 12 युवकों ने उन्हें पीछा करते हुए पकड़ लिया था। उन्हें जंगल में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। एसपी खोटरे ने कहा कि पुलिस इस मामले के उद्भेदन में जुटी हुई है। कई एंगल से इस घटना की तहकीकात की जा रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play