whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273084
Loading...


दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

location_on गढ़वा access_time 03-Aug-20, 06:10 PM visibility 692
Share



दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने दो नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने एवं एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गढ़वा थाना क्षेत्र के मदरसा रोड निवासी स्वर्गीय अकबर हवारी का पुत्र एम के राजा, डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहरा गांव निवासी भोलाराम का पुत्र उदय भुइया एवं मझिआंव थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का पुत्र धीरज सिंह का नाम शामिल है। इसकी जानकारी एसडीपीओ बहामन टूटी ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को सूचना मिली थी कि मदरसा रोड के किसी नाबालिग लड़की के साथ अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना घटित हुई है।
थाना प्रभारी द्वारा नाबालिग लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर गढ़वा कांड संख्या 528/20 के तहत पोस्को एक्ट अंकित करते हुए एम के राजा को गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने बताया कि पिडीता के पिता द्वारा 1 अगस्त को थाने में लड़की को गुम हो जाने का सनहा दर्ज कराया गया था 2 अगस्त को जब पीड़िता लौट कर घर आई तब इसकी सूचना उसके पिता ने थाने को दी। उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहरा गांव में 2 अगस्त को डंडई थाना प्रभारी को सूचना मिला था कि एक 8 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। डंडई थाना प्रभारी द्वारा पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 73/20 पोस्को एक्ट का मामला दर्ज करते हुए उदय भुईया को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही शाम को बच्ची को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया।
एसडीपीओ ने बताया कि तीसरी मामले में गढ़वा थाना क्षेत्र के सहिजना मोहल्ला से थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को सूचना मिला था कि किसी महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा गलत नियत से घर में बंद करके उसे साथ छेड़छाड़ एवं हमला किया गया है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी के द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए महिला के सहीजना स्थित घर जाकर महिला के साथ गलत व्यवहार करने वाले अभियुक्त धीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पास से एक काला रंग का लोहे की गुप्ती की भी बरामद किया गया। उन्होने बताया कि उक्त महिला भी सहिजना में भाड़े के मकान में रहती है। वही धीरज भी किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान महिला के पति घर में नहीं होने के कारण महिला को अकेले देख कर धीरज घर में घुस गया।
पुलिस ने धीरज सिंह पर गढ़वा थाना कांड संख्या 527/20 इसके तहत छेड़छाड़ करने एवं जान से मारने की प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस ने 2 घंटों में कर लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play