whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28180211 readers visited
Loading...

Advertisement

विद्युत आपूर्ति में कटौती से धुरकी के उपभोक्ता परेशान

location_on धुरकी access_time 02-Aug-20, 06:13 PM visibility 686
Share



विद्युत आपूर्ति में कटौती से धुरकी के उपभोक्ता परेशान
पावर सब स्टेशन धुरकी


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी प्रखंड मे इन दिनो बिजली आपूर्ति की कटौती से उपभोक्ता बहुत परेशान हैं। चौबीस घंटे में धुरकी प्रखंड में महज चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। बिजली आती भी है तो दस से पंद्रह मिनट मे काट दी जाती है। जिसके कारण बिजली के उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की पावर सब स्टेशन में दिन भर और रात भर बिजली रहता है। वहीं आपूर्ति के नाम पर महज आधे घंटे बिजली देकर काट दिया जाता है। जिससे धुरकी प्रखंड में बिजली नियमित रूप से नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी हो रहा है। वहीं भाजपा के मंडल महामंत्री संजय सिंह ने बताया की पावर सब स्टेशन के कर्मियों से जब आपूर्ति करने के लिए कहा जाता है तो, कहते हैं की पावर सब स्टेशन परसवान के स्वीच बोर्ड ऑपरेटर के द्वारा जब आदेश मिलेगा, तभी धुरकी फीडर में आपूर्ति किया जाएगा।
Advertisement
ऐसे में सवाल यह है की स्विच बोर्ड ऑपरेटर अपने आपको विभागीय कनिय अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता से भी बड़े पोस्ट पर हो गए हैं, इस तरह का फरमान या आदेश तो विभागीय इंजीनियर ही दे सकते हैं। इससे स्पष्ट होता है की स्विच बोर्ड ऑपरेटर आपूर्ति करने के नाम पर ड्यूटी आवर में अपनी मनमानी करते हैं। जिसका खामियाजा धुरकी के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। वहीं पावर सब स्टेशन मे विभाग द्वारा सार्वजनिक मोबाइल नंबर 8252686675 पर जब फोन कर बिजली मिलने से संबंधित जानकारी मांगी जाती है तो कार्यरत कर्मियों के द्वारा सिर्फ एक ही रटा रटाया जवाब दिया जाता है कि फाॅल्ट हो गया है वहीं जब फाॅल्ट ठीक हो जाता है तो एक और नया बहाना स्विच बोर्ड ऑपरेटर के द्वारा बताया जाता है कि बीमोड़ ग्रीड से आपूर्ति कम मिल रहा है, जिसके कारण बिजली की आंख मिचौनी की स्थिति बनी हुई है।
Advertisement
वहीं जब इस संबंध मे झारखंड उर्जा संचरण निगम लिमिटेड के कनिय अभियंता शिवम पांडेय से पुछे जाने पर उन्होंने बताया की रेहला ग्रीड से आपूर्ति की जाने वाली बिजली महज आठ से 12 मेगावाट मिल रहा है जिसके कारण यह समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया की झारखंड उर्जा संचरण निगम लिमिटेड के द्वारा यह जानकारी मिला है की इस समस्या से शीघ्र ही निजात मिलेगा, इसी महिने में अगस्त मे भागोडीह का ग्रीड का पावर ट्रांसफर्मर चालू करने के बाद नो लोडिंग पर एक सप्ताह के लिए चालू कर चार्ज पर छोड़ दिया जाएगा। वहीं एक सप्ताह पुरा हो जाने के बाद लोड दे देकर रेहला ग्रीड को आपूर्ति शुरू कर दिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play