whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159468 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भागोडीह ग्रीड का कार्य हुआ पूरा, ट्रायल 4 अगस्त को, जेएमएम नेताओं ने दी जानकारी

location_on गढ़वा access_time 02-Aug-20, 05:41 PM visibility 761
Share



भागोडीह ग्रीड का कार्य हुआ पूरा, ट्रायल 4 अगस्त को, जेएमएम नेताओं ने दी जानकारी
प्रेस को जानकारी देते झामुमो नेता


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के प्रतिनिधि कंचन साहू के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर भागोडिह ग्रिड बिजली आपूर्ति कार्य पूर्ण होने की जानकारी दिया। जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि सरकार बनते ही मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा गढ़वा की चरमराई बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पहल शुरू कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने लहलहे ग्रिड को भागोडिह ग्रिड से जोड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर कार्य पारंभ कराया और कार्य प्रगति की जानकारी खुद लिया करते थे। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ठेकेदार और डीजीएम को हर संभव मदद देकर वर्षा ऋतु में ही कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
Advertisement
पैसे का भुगतान बंद होने के बावजूद भी मंत्री ने अपने आश्वासन पर ठेकेदार को कार्य पूरा करने को कहा फलस्वरुप 7 महीने में ही अति महत्वाकांक्षी बिजली आपूर्ति योजना को पूरा कर लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि 4 अगस्त दिन मंगलवार को 132/33 के• वी• ग्रिड सबस्टेशन गढ़वा रोड से नवनिर्मित 220/132 के• वी• ग्रिड सबस्टेशन भागोडिह के बीच 132 के• वी डबल सर्किट 3 फेज संचरण लाईन का ट्रायल किया जाएगा। उन्होंने एतिहातन तौर पर पलामू जिले के गुरहा, केतात ग्रामवासियों को एवं गढ़वा जिले के मेढ़ना, करूआ, करकेट, बिरबंधा, चामा, पेस्का, बाना, हासनदाग, भागोडिह इत्यादि गांव के लोगों को बिजली टावर, उपकरण से पर्याप्त दूरी बनाए रखने तथा जान-माल की क्षति से बचने के लिए जागरूक किया है।
Advertisement
उन्होंने यह भी कहा कि अगर संचारण लाईन का सफल ट्रायल हो जाता है तो विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री का समय लेकर, मंत्री मिथिलेश ठाकुर की उपस्थिति में भागोडिह ग्रिड का उद्घाटन किया जाएगा। जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा गढ़वावासियों को स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाने वाला यह अमूल्य तोहफा साबित होगा। गढ़वा को ढिबरीया युग से मुक्ति मिलेगी। जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा एक-एक करके सभी चुनावी वादो को पूरा करने का काम किया जाएगा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के मॉनीटरिंग में शहरी जलापूर्ति योजना का कार्य भी अंतिम चरण पर है। दिसम्बर तक सभी शहरवासियों के घरों तक नल से पानी पहुंच जाएगा। मौके पर कार्तिक पांडे मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play