whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057659 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जु़ड़वनियां मंदिर में आए दिन दान पेटी से राशि की हो जा रही है चोरी

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-20, 07:28 PM visibility 679
Share



						जु़ड़वनियां मंदिर में आए दिन दान पेटी से राशि की हो जा रही है चोरी
ग्रिल काट कर इसी शनि देव मंदिर से की गई चोरी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर में चोरों का एक  ऐसा गिरोह सक्रिय हुआ है जो मंदिरों में ताला तोड़कर चोरी कर रहा है। पिछले दो दिनों में  गढ़वा शहर के कई मंदिरों में चोरी की घटना को  अंजाम दिया गया है। इससे लोग काफी आक्रोशित हैं। यह दूसरी बात है कि मंदिर पूजा समिति के लोग अभी तक घटना की प्राथमिकी गढ़वा थाना में दर्ज नहीं कराए हैं। लेकिन चोरों की सक्रियता किसी बड़ी घटना की ओर इशारा कर रही है। इसी तरह की घटना पूर्व में जिले के कई मंदिरों में घटित हुई है। जिसके बाद प्रशासन को श्रद्धालु भक्तजनों के  आक्रोश का सामना करना पड़ा है। वर्तमान घटना शहर के शनि देव मंदिर, रंगनाथ मंदिर व जुड़वनियां शिव मंदिर की है। चोरों ने दो दिन में इन मंदिरों का ताला तोड़कर मंदिर में रखें दान पेटी से दान में आई राशि चुरा लिया।
Advertisement
इतना ही नहीं चोरों ने सब्जी बाजार में दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों के पैसे पर भी हाथ साफ किया। गुरुवार की रात शनि देव मंदिर में हुई चोरी शहर के गला पट्टी स्थित शनी देव मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया चोर मंदिर का ग्रिल काट कर अंदर प्रवेश किए इसके बाद वहाँ रखे 6 दान पेटी को बारी-बारी से तोड़ दिया इसके बाद उसमें रखे दान की राशि चुरा लिए तत्पश्चात उसी दिन शहर के मुख्य मार्ग में स्थित रंगनाथ मंदिर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। वहां भी चोरों ने इसी तरह से चोरी की। जबकि जुड़वनिया मंदिर में चोर आए दिन दान पेटी से राशि चुरा ले जाते हैं। पूर्व में कई मंदिरों से मूर्ति की भी हुई है।
Advertisement
चोरी गई मूर्ति कुछ अभी तक नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में समिति के लोगों को व पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। रामलला की प्रतिमा को भी चोरों ने चुरा लिया था। करीब पांच साल पहले हुई इस घटना में पुलिस के दबाव के बाद चोरों ने मूर्ति को वापस किया था। जबकि कांडी प्रखंड के दो-दो मंदिर से मूर्ति की चोरी हुई है। पुलिस ने एक मंदिर की मूर्ति बरामद कर लिया। लेकिन आज तक एक अन्य मंदिर से चोरी गई मूर्ति अभी तक बरामद नहीं की जा सकी है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play