whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27202257
Loading...


बकरीद सौहार्दपूर्ण संपन्न, अपने घरों में ही पढ़ा गया नमाज

location_on बंशीधर नगर/भंडरिया/केतार/बड़गड access_time 01-Aug-20, 05:35 PM visibility 675
Share



																		बकरीद सौहार्दपूर्ण संपन्न, अपने घरों में ही पढ़ा गया नमाज


नूतन टीवी check_circle
टीम



बंशीधर नगर/भंडरिया/केतार/बड़गड श्री बंशीधर नगर में कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सामूहिक नमाज पर रोक होने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में ही नमाज अदा किया। साथ ही मुल्क में अमन चैन एवं तरक्की के साथ कोरोना वैशिक महामारी से हिंदुस्तान वासियों को निजात दिलाने के लिए दुआएं भी मांगे। मस्जिद में 5 लोगों नमाज अदा किए। बाकी सभी लोग अपने-अपने घरों में नमाज अदा किए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को फोन पर ही मुबारकबाद दिया। लॉक डाउन होने के कारण कुर्बानी के साथ घरों में रहकर मुस्लिम समाज के लोग नमाज़ पढ़कर एक दूसरे को बधाई दिए। वहीं भंडरिया में भी मुसलमानों का त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।
कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए बकरीद पर्व में भी लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन किया गया। लोग अपने घरों में ही बकरीद की नमाज अदा की और अपने घर में ही बकरे की कुर्बानी की। भंडरिया, मदगड़ी क चिरैयांटांड, करचाली सहित अन्य गांव में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा बकरीद पर्व मनाया गया और बकरे की कुर्बानी की गई। जबकि भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी जगहों पर बकरीद की नमाज घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई। लोगों ने नमाज के बाद एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी। और घरों में ही कुर्बानी किया। वहीं पूरे दिन पुलिस की गश्ती जारी रही। लोगों ने भी समझदारी का परिचय देते हुए ईदगाह व मस्जिदों में 4 से 5 नमाजी ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा किया।
वहीं सरकार की आदेश का पालन करते हुए सबों ने घरों में नमाज अदा की। कोरोना संक्रमण के चलते सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए थाना प्रभारी सीबी सिंह ने ईदगाह व मस्जिदों का भी भ्रमण किया। वहीं केतार प्रखंड में भी मस्जिद में शांति के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा लाँकडाउन को जेहन में रखते हुऐ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुऐ दो गज की दुरी बना कर नमाज अदा किया गया। बताते चलें की शांति समिति की बैठक में दोनों समुदायों लोगों के बीच निर्णय लिया गया था। सुबह 7 बजे अहले केतार थाना प्रभारी जयनाथ उराँव द्वारा अपने लाव लश्कर के साथ बेलाबार मस्जिद पर पहुंच कर पैनी नजर रखा गया।
मेराजुद्दीन अंसारी, डा हकीमुद्दीन अंसारी, अलताफ अंसारी ने कहा हमारे यहां हम दोनों समुदाय के बीच भाई चारे का परिचय हमेशा बना रहता है। केतार, बेलाबार, पचाडुमर, नावाडीह में शांति से नमाज अदा किया गया। बड़गड़ प्रखण्ड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबीयों के लोगों ने एक दुसरे से मिल कर त्योहार की बधाई दी। इस अवसर पर लोगों द्वारा बकरे कि कुर्बानी भी दी गयी। कोरोना वायरस के संक्रमण व लॉकडाउन को ले कर भण्डरिया पुलिस भी सक्रिय नजर आई। प्रखण्ड क्षेत्र में जहां जहां ईद-उल-अजहा के अवसर पर विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा किए गये। वहां पुलिस मौजुद रही।
जानकारी के अनुसार सुबह 6:30 बजे उगरा स्थित मस्जिद में समाजीक दुरी का पालन करते हुए चार नमाजियों द्वारा नमाज अदा की गयी । इसी तरह बड़गड़ मस्जिद में सुबह 7:00 बजे , परसवार मस्जिद में 7:30 बजे बकरीद कि नमाज अदा की गयी। शांति व्यवस्था को ले कर क्षेत्र में दिन भर भण्डरिया पुलिस सक्रिय नजर आयी । इस मौके पर बड़गड़ ओपी प्रभारी जगनारायण शर्मा,आरक्षी सनिष दुबे, शिवनाथ चौकीदार आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play