whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476176
Loading...


भारत सरकार के द्वारा लागू नई शिक्षा नीति एक स्वागत योग्य कदम: अभाविप

location_on गढ़वा access_time 30-Jul-20, 10:09 PM visibility 695
Share



						 भारत सरकार के द्वारा लागू नई शिक्षा नीति एक स्वागत योग्य कदम: अभाविप


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शिक्षा नीति को भारत सरकार के द्वारा लागू किए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रदेश मंत्री श्री राजीव रंजन देव पांडेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत सरकार के द्वारा एक स्वागत योग्य कदम है। नई शिक्षा नीति का विजन ही भारत केंद्रित शिक्षा प्रणाली की कल्पना पर आधारित है, जो सभी को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करके हमारे राष्ट्र को एक न्याय संगत और जीवंत ज्ञान समाज में लगातार बदलने में योगदान देगी। 1986 के बाद पहली बार एक व्यापक शिक्षा नीति तैयार होकर हम सबों के बीच आई है । मुझे अटल विश्वास है कि उपलब्धता , समानता , गुणवत्ता, सुलभता और उत्तरदायित्व की नींव पर खड़ी यह शिक्षा नीति देश के युवा वर्ग के सर्वांगीण विकास और विश्व गुरु भारत को एक नई पहचान दिलाएगी।
नए पाठ्यक्रम में बाल शिक्षा से उच्च शिक्षा सभी के ऊपर गंभीरता से विचार कर योजना बनाई गई है। विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर सही ज्ञान की प्राप्ति हो सके इसका विशेष प्रावधान किया गया है । नई शिक्षा नीति में यह लक्ष्य रखा गया है कि 3 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को 2030 तक विद्यालय की शिक्षा मिले। इसके लिए राइट टू एजुकेशन एक्ट को 12वीं कक्षा तक बढ़ा दिया गया है । उच्च शिक्षा के संस्थानों को तीन भागों में बांट कर उच्च शिक्षा के साथ-साथ शोध का कार्य भी सुचारू रूप से हो सके इस पर भी विशेष ध्यान दिया गया है । सार्वजनिक शिक्षा के सभी स्तरों पर सरकारी निवेश में बढ़ोतरी की भी बात कही गई है जो विद्यार्थियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने में निश्चित ही सहायक सिद्ध होगी ।
गुणवत्ता युक्त शिक्षा सभी वर्ग के लोगों को सामान्य रूप से मिले इसका भी विशेष प्रावधान किया गया है। भारत सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में इस क्रांतिकारी पहल के लिए अभाविप झारखंड की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play