उंटारी रोड : प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में पूरे अंचल के लंबे अर्से से श्रद्धा व आस्था का केंद्र रहा चमत्कारिक शिव संपत धाम पर विशाल भव्य शिवमंदिर का निर्माण होना निश्चय हुआ है। मंदिर निर्माण समिति के अध्य्क्ष व लगातार धर्मरक्षा के अलख जगा रहे। धर्मप्रेमी समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि 50 फीट से अधिक ऊंचा मन्दिर का गुम्बज होगा। मंदिर के निर्माण के लिए ओडिसा के नामी-गिरामी कारीगर को बुलाया गया है। आगामी पांच अगस्त को विधानपूर्वक भूमि पूजन के उपरांत युद्धस्तर पर मंदिर का निर्माणकार्य युद्धस्तर पर जनसहयोग से शुरू हो जाएगा। निर्माण की औपचारिक शुरुआत ग्रासिम औद्योगिक संस्थान, रेहला के प्रशासनिक पदाधिकारी सह मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी ज्योति जंग सिंह के द्वारा आधारशिला पूजन कार्यक्रम के जरिए संपन्न होगा।
इस आधारशिला पूजन समारोह के मुख्य अतिथि उंटारी रोड थाना के थाना प्रभारी ऋषिकेश राय होंगें। पूरे आयोजन के मुख्य कर्त्ता-धर्त्ता व मंदिर निर्माण समिति के अध्य्क्ष के देखरेख में मंदिर निर्माण का भूमिपूजन संपन्न होगा।
बता दें कि वर्षोँ पूर्व संपत नाम के शिवभक्त चरवाहे को मवेशी चराने के दौरान शिवलिंग के प्रकट दर्शन हुए थे। इसके बाद से इस स्थल को पूरे इलाके में मिनी बाबाधाम का श्रद्धा व आस्था के साथ दर्जा हासिल हुआ है। लेकिन शिव आराधक संपत के बाबाधाम बनाने के संकल्प को पूरा करने का बीड़ा जनसहयोग से धर्मप्रेमी व बरिष्ठ समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने सहर्ष उठाया है।