रमकंडा :रंका अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने बुधवार को रमकंडा पहुंचकर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय से सभी कर्मियों के गायब रहने पर नाराजगी व्यक्त की।वहीं एक भी कर्मी के नही रहने से प्रखंड कार्यालय की इस लचर व्यवस्था देखकर उन्होंने सभी कर्मियों का एक दिन का हाजरी काटने की बात कही। बताया कि इस लचर व्यवस्था और कर्मियों के गायब रहने की शिकायत उन्हें अक्सर मिल रही थी। कोरोना में प्रखंड की व्यवस्था करने के बजाय अधिकारी कार्यालय से ही गायब रहते हैं। जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इस तरह खानापूर्ति कर ड्यूटी करने वालों पर उचित कार्रवाई की जायेगी।इसके पूर्व उन्होंने रमकंडा व रकसी पंचायत के विभिन्न गांवों में शौचालय निर्माण योजना का जायजा लेने पहुंचे थे।
लेकिन किसी भी गांव में शौचालय निर्माण कार्य नही मिला जिस पर उन्होंने नाराजगी ब्यक्त की। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी।