रंका अनुमंडल मुख्यालय में कोरोना पॉजिटिव 9 मरीज हुए निगेटिव
रंका अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय की रणनीति आखिर काम आयी
रंका : रंका अनुमंडल मुख्यालय में कोरोना के बढ़ते प्रभाव में कमी आई है, पिछले दो सप्ताह से प्रशासन की चुस्त- दुरुस्त व्यवस्था के बीच शुभ संकेत आने का संदेश मिलने लगे हैं।
मालूम हो कि रंका अनुमंडल मुख्यालय में दो सप्ताह पूर्व पोजिटिव मरीजों की संख्या में बेतहासा वृद्धि हुई थी जिससे प्रशासन के लोग सकते में आ गये थे। लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय की सूझबूझ एवं उनके टीम
के लोगों की कड़ी मेहनत आखिर रंग दिखाई । पुलिस उप कप्तान मनोज कुमार महतो रंका अनुमंडल मुख्यालय के सदर थाना के निरीक्षक सह प्रभारी थाना प्रभारी हरि किशोर मंडल, सब इन्सपेक्टर कुन्दन कुमार सिंह सोहन साह शंकर कुमार कुशवाहा तथा रंका थाना के जवानों की कड़ी मेहनत आखिर काम आई।
रंका अनुमंडल मुख्यालय के लोगों को कुछ समय परेशानी जरूर हुई, पर आम लोगों को बचाने के लिए जिस प्रकार हमारी प्रशासन एवं शासन के लोग चुस्त -दुरूस्त दिखे वह काबिले तारीफ है।
सम्पूर्ण रंका में पूर्ण लॉक डाउन कराकर रंका में कोरोना मुक्त करने में मुख्य भूमिका अदा की है। जिसका परिणाम अब आना शुरू हो गया है रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामाशीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 कोरोना संक्रमित मरीजो की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसे अपने - अपने घर में जाने के लिए छोड़ दिया गया है।
रंका अनुमंडल मुख्यालय के वासियों को इस महामारी काल में इसी प्रकार से प्रशासन को सहयोग प्रदान करते रहना होगा तभी जाकर कोरोना वायरस से हम सभी को मुक्ती मिल पाएगी।