whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054496 readers visited
Loading...


एक सप्ताह से ठप विद्युत आपूर्ति सेवा को ले लोगों का फूटा आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

location_on गोदरमाना access_time 29-Jul-20, 09:34 PM visibility 685
Share



एक सप्ताह से ठप विद्युत आपूर्ति सेवा को ले लोगों का फूटा आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



गोदरमाना : रंका विद्युत सब स्टेशन से गोदरमाना फीडर में बिजली आपूर्ति हमेशा बाधित रहती है। पिछले 1 सप्ताह से विद्युत सब स्टेशन रंका की उदासीनता के कारण विद्युत आपूर्ति लगभग ना के बराबर है। कभी-कभार 20- 30 मिनट के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल होती है उसके कुछ देर बाद ही फोल्ट के नाम पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के संबंध में संबंधित कर्मचारियों से मोबाइल से संपर्क किए जाने पर बताया जाता है कि दिन में ऊपर से ही हटिया ग्रिड से गढ़वा को जोड़ने के नाम पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। शाम को जब विद्युत सप्लाई प्रारंभ की जाती है तो कहीं ना कही फॉल्ट हो जा रहा है रात्रि होने के चलते फॉल्ट ठीक नहीं किया जा सकता, सुबह फॉल्ट ठीक करने से पहले ऊपर से ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जा रही है।
गोदरमाना फीडर में समुचित बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण रंका प्रखंड क्षेत्र के आधे से ज्यादा आबादी प्रभावित होता है। गोदरमाना फीडर में गोदरमाना, बरवा, चुटिया, हूमिया दुर्जन, बिश्रामपुर, बांदू , डेंगूरा, कुधरम, भंवरी इत्यादि दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति होती है। बदहाल विद्युत आपूर्ति से परेशान गोदरमाना वासियों एवं आसपास के ग्रामीणों ने भारी आक्रोश के साथ कहा है कि अगर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं होती है तो हम आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। शिकायत करने वालों में अरुण गुप्ता, विनोद कश्यप, मिथुन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश राम,उमेश कुमार, सिकंदर कुमार, सोनू गुप्ता, राजेश गुप्ता, वीरबली गुप्ता, अमित पटवा, संतोष कश्यप,राहुल कश्यप, मनोज जायसवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play