whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474890
Loading...


गढ़वा में आज फिर 17 कोरोना संक्रमित मिले

location_on गढ़वा access_time 29-Jul-20, 08:55 PM visibility 689
Share



																														गढ़वा में आज फिर 17 कोरोना संक्रमित मिले


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में आज फिर से 17 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। 12 संक्रमित आज ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। दो लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 448 हो गई है। 288 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। अभी भी 158 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। गढ़वा में दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि आज बंशीधर नगर से दो, रमना से दो, चिनिया से दो व शहर के एसबीआई की एडीबी बैंक शाखा से तीन संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कल देर रात चार सीआरपीएफ के जवानों के अलावे चार बाजार समिति का संक्रमित पाया गया।
गढ़वा में कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी खराब हो गई है। ऐसे में लोगों को जरूरत पर ही घर से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सीएस ने कहा कि कोरोना संक्रमण सदर अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों में भी फैलने लगा है। ऐसे में चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी को भी सुरक्षित रह कर काम करने की आवश्यकता है। वे सुरक्षित रहेंगे सभी लोगों का समुचित इलाज कर पाएंगे। सभी भीड़ भाड़ से बचें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play