whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26501716
Loading...


शिक्षक बच्चों के जिंदगी को जोखिम में डालकर पढ़ा रहे हैं ट्यूशन

location_on कांडी access_time 29-Jul-20, 07:09 PM visibility 676
Share



शिक्षक बच्चों के जिंदगी को जोखिम में डालकर पढ़ा रहे हैं ट्यूशन
घोडदाग स्थित कोचिंग सेंटर


धीरज द्विवेदी check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी प्रखंड के घोड़दाग गांव में एक कोचिंग संचालक द्वारा लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। घोडदाग गांव में बाहर से आकर एक शिक्षक दर्जनों बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा है। मौके पर पहुंचने के बाद देखा गया कि ना ही विद्यार्थी और ना ही शिक्षक किसी ने मास्क नहीं पहना था। उक्त कोचिंग सेंटर में मास्क व सेनिटाइजर की व्यवस्था नहीं थी और बच्चे सोशल डिस्टेंसिग का पालन भी करते नहीं देखे गए। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि उक्त कोचिंग सेंटर का शटर आधा से अधिक बंद था। कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी में जहां चारो ओर त्राहीमाम मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर खुलेआम घोडदाग गांव में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लागातार गढ़वा जिले में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं।
इधर कांडी व बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में भी कोरोना दश्तक दे चुका है। ऐसे में एक बाहर का व्यक्ति रोज अलग-अलग जगहों से आकर बच्चों को एक साथ बैठाकर बिना मास्क पहने व बिना सेनिटाइजर के प्रयोग के बच्चों को पढ़ा रहा है। यह सरेआम बच्चों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस संबंध में मकान मालिक बचनदेव साह ने बताया कि इस बात की जानकारी थाना प्रभारी को है। थाना प्रभारी ने कहा कि भीड़ नहीं लगाना है। क्या कहते हैं थाना प्रभारी : इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी राम अवतार कहा कि कोचिंग सेंटर का संचालन लॉक डाउन का सरासर उल्लंघन है। जांचोपरांत विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play