whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27545071
Loading...


लूटपाट की नियत से दो मोटरसाइकिल में आग लगाई, तीन लोग को पीट कर घायल किया, घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने गढ़वा शाहपुर मार्ग जाम कर दिया

location_on गढ़वा access_time 28-Jul-20, 09:51 PM visibility 686
Share



																								लूटपाट की नियत से दो मोटरसाइकिल में आग लगाई, तीन लोग को पीट कर घायल किया, घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने गढ़वा शाहपुर मार्ग जाम कर दिया
तहले नदी के पुल पर जलती हुई मोटरसाइकिल


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा - शाहपुर मार्ग पर तहले नदी के पास अपराधियों ने दो मोटरसाइकिल में आग लगा दी। जबकि 3 लोगों को पीट कर घायल कर दिया। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में चश्मदीद रूपेश दुबे ने बताया कि संजीव तिवारी नाम का व्यक्ति मेदिनीनगर से बनपुरवा गांव अपने घर आ रहा था। इसी बीच बोंगासी गांव के पास अभिमन्यु तिवारी नामक व्यक्ति ने लूटपाट की नियत से उनके साथ मारपीट की। संजीव ने जब गांव में आकर इसकी जानकारी दी तो ग्रामीणों ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की सलाह दी। संजीव ने घटना की पूरी जानकारी एसपी गढ़वा को भी दी। एसपी ने कहा कि डंडा थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराएं।
प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संजीव दुबे, नीरज तिवारी, श्रीकांत दुबे व रूपेश दुबे दो मोटरसाइकिल से डंडा थाना जा रहे थे। इसी बीच अभिमन्यु तिवारी व उसके साथियों ने इन चारों को रोककर इनके वाहन में आग लगा दी। घटना की नजाकत को समझते हुए रूपेश दुबे वहां से भाग खड़ा हुए। उसने गांव में आकर लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां तीनों लोग गंभीर रूप से घायल पड़े हुए थे। अपराधी वहां से फरार हो गए थे। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहले नदी पुल पर गढ़वा शाहपुर मार्ग जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद गढ़वा थाना से पुलिस के पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक गढ़वा मेदनीनगर मार्ग जाम था।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play