whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27544674
Loading...


जानलेवा बना कनहर नदी का ऐनिकट

location_on गोदरमाना access_time 27-Jul-20, 05:52 PM visibility 676
Share



						जानलेवा बना कनहर नदी का ऐनिकट
गोदरमाना और रामानुजगंज के बीच कनहर नदी पर बने एनीकट जहां से गोविंदा लापता हुआ, स्पेशल गोताखोरों की टीम कनहर नदी में रेस्क्यू करते हुए


कृष्णा check_circle
संवाददाता



गोदरमाना : झारखंड एवं छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले कनहर नदी के बीच छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के द्वारा 5 वर्ष पूर्व बनवाया गया एनीकट जानलेवा साबित हो रहा है, इस एनीकट के वजह से हर वर्ष किसी न किसी की मौत हो रही है और पिछले 5वर्ष में दर्जनो पशुओं की भी मौत इस एनीकट की वजह से हो चुकी है। ताजा मामले में छत्तीसगढ़ प्रशासन द्वारा पूर्ण डाउन लॉक घोषित किए जाने के 1 दिन पहले शनिवार को रामानुजगंज के वार्ड 10 निवासी 15 वर्षीय गोविंदा गुप्ता पिता स्वर्गीय विनोद गुप्ता पुल से आवागमन बंद होने के चलते एनीकट होते हुए अपने एक दोस्त के साथ किसी कार्य हेतु गोदरमाना आया था जो वापस जाने के दौरान कनहर नदी के बीचों-बीच एनीकट पर बहाव तेज होने के कारण संभल नहीं सका और नदी के तेज बहाव में बह गया, शनिवार शाम को ही उसका दोस्त डरते डरते यह बात गोविंदा के परिजनों को बताई, परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए गोविंदा की काफी तलाश की परंतु रात 1:00 बजे तक उसका कुछ पता नहीं चला तत्पश्चात रविवार को प्रशासन के द्वारा गोविंदा को ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोरों की टीम बुलवाई गई, परंतु रविवार को दिनभर खोजने के उपरांत भी गोविंदा का पता नहीं चल सका।
उसके बाद बलरामपुर एसपी के निर्देश पर सरगुजा संभाग से बुलाए गए एसडीआरएफ की टीम सोमवार को सुबह से ही कनहर नदी का रेस्क्यू कर उक्त युवक की खोज में लगी है समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लगी थी।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play