whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178226
Loading...


सड़क निर्माण में अनियमितता को ले ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

location_on कांडी access_time 03-Jun-20, 01:28 PM visibility 683
Share



सड़क निर्माण में अनियमितता को ले ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
मुखिया का घेराव करते आक्रोशित ग्रामीण


कांडी संवाददाता check_circle
संवाददाता



कांडी के मुखिया का किया घेराव 3 वर्ष से लंबित सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराना चाहते हैं ग्रामीण कांडी: प्रखंड मुख्यालय कांडी को भवनाथपुर से जोड़ने वाली सड़क पिछले करीब 3 वर्षो से अधर में लटका हुआ है। साथ ही संवेदक द्वारा उक्त सड़क का घटिया निर्माण किया गया है, जिससे आज अचानक ग्रामीणों का आक्रोश फूट कर सामने आ गया आक्रोशित ग्रामीणों ने कांडी के मुखिया को घेराव कर उक्त सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व बरसात से पूर्व कराने की मांग की है। दरअसल पथ निर्माण विभाग द्वारा 57 करोड रुपए की लागत से कांडी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित कर्पूरी चौक से बहेरवा चौबे मझिगवां होते भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय तक 45 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2017- 2018 में प्रारंभ किया गया था।
परंतु संवेदक द्वारा 3 साल बीत जाने के बावजूद सड़क का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, और जो कराया गया है वह काफी घटिया है। लिहाजा बरसात के दिनों में उक्त सड़क से होकर गुजरने वाले छोटी बड़ी वाहनों को तो परेशानी होती ही है, पैदल पाव चलने वाले आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवेदक द्वारा सड़क निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर बुधवार को कांडी पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद को बहरवा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने उक्त सड़क के पास घेराव किया घेराव कर ग्रामीणों ने मुखिया को अवगत कराया कि हल्की बारिश के साथ ही सड़क के किनारे जल जमाव होने से सड़क में 1 - 2 फीट गड्ढे हो चुके हैं। उक्त सड़क पर कीचड़ उछल रही है, जिससे आम लोगों को उक्त सड़क से होकर गुजरना मुश्किल हो रहा है।
इस संबंध में मुखिया विनोद प्रसाद ने बताया कि यदि संवेदक द्वारा दो-चार दिन के अंदर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराई जाती तो बाध्य होकर मैं संवेदक के खिलाफ आंदोलन करूंगा। इस संबंध में संवेदक राजा सिंह ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य में 15 किलोमीटर फॉरेस्ट की भूमि होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी, जिससे सड़क निर्माण कार अवरुद्ध हो गया था। दो-चार दिन के अंदर ही निर्माणाधीन सड़क की काम तीव्र गति से कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के आने-जाने की सुविधा जल्द मुहैया हो सके। मुखिया का घेराव करने वालों में शिव सिंह, कमलेश सिंह, अमेरिका राम, बच्चा राम, अमित सिंह, सुरेश सिंह, नंदू राम, पप्पू राम, शंभू राम, प्रभु राम, जय राम के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play