रमकंडा : भाजपा की ओर से आयोजित सेवा में संगठन है के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल के अध्यक्ष पारस नाथ माली के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पारसनाथ माली ने कहा कि पौधारोपण से वातावरण दूषित नहीं होगा और लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी। वही वायुमण्डल को स्वच्छ रखने के लिए प्राकृतिक को बचाये रखने की जरूरत है।
मौके पर मनीष दुबे, सुशील पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित थे।