रंका (गढ़वा) : रंका थाना क्षेत्र के कुदुरूम गाँव के परैहया टोला निवासी बिनोद लोहरा 35 वर्षीय को गाँव के ही ब्यासमुनी लोहरा ने जमीन विवाद में खेत जोतने को लेकर डंडा से मार कर घायल कर दिया है। इस संबंध में रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। अभियुक्त को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।