गढ़वा : गढ़वा जिले में आज दो कैदी व एक सदर अस्पताल का कर्मचारी सहित 20 लोग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देर रात रांची से 16 व गढ़वा से चार अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 416 हो गई। इसमें 243 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 185 मरीज का अभी भी कोविड अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि आज जिला में हुए जांच में चार कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। आज जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उसमें 11 पुलिस लाइन, दो पाल्हे कला, एक पुरानी बाजार, दो सदर अस्पताल के कर्मचारी, दो कैदी व दो अन्य शामिल हैं।