whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281835
Loading...


भाजपा के तीन दिवसीए पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वंशीधर नगर, मेराल व विशुनपुरा में लगाये गये पौधे

location_on बंशीधर नगर/मेराल/बिशुनपुरा access_time 25-Jul-20, 10:30 PM visibility 670
Share



भाजपा के तीन दिवसीए पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वंशीधर नगर, मेराल व विशुनपुरा में लगाये गये पौधे


नूतन टीवी check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर/मेराल/बिशुनपुरा : झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित तीन दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को वंशीधर नगर, मेराल व विशुनपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया। इसके तहत विशुनपुरा में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के निर्देश पर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर, थाना परिसर व पंचायत परिसर बिशुनपुरा मे विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा के नेतृत्व मे वृक्षारोपण किया गया। मौके पर उन्होने कहा कि कोरोना महामारी में लोगो को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण में रहने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, थाना प्रभारी चुनवा उराँव, नागेंद्र ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित, अखिलेश कुशवाहा उपस्थित थे।
वहीं मेराल प्रखंड के लातदाग गांव स्थित डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल के मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान करीब दो दर्जन फलदार एवं इमारती पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा नेता व डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, नगर मंडल संयोजक कैलाश कश्यप, भाजपा नेता राजकुमार मद्धेशिया, प्रवीण जायसवाल, उमेश कश्यप, पारस विश्वकर्मा, देवेंद्र शर्मा सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं कई सदस्यों ने एक एक पौधे लगाए। मौके पर अलखनाथ पांडे ने कहा की भारतीय जनता पार्टी 3 दिन का अभियान चलाकर पूरे राज्य में 5 लाख पौधे लगाने के लिए संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि राज्य के नाम के अनुरूप पूरे राज्य को हरा भरा रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाई जा रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ राजनीति नहीं करती, बल्कि सामाजिक दायित्वों को भी निभाती है। इधर बंशीधर नगर में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के निर्देशानुसार अनुमंडल कार्यालय के समीप भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार स्वदेशी व अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत सभी मंडल और सभी मतदान केंद्रों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों को स्वच्छ और शुद्ध वातावरण मिल सके। मौके पर अभय कुमार सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।
वहीं कार्यक्रम के तहत बंशीधर मंदिर परिसर में भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला आई टी सेल के सह संयोजक अभय कुमार सोनी, विवेक वर्मा, आशीष कुमार, बंटी कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य राज कुमार सेठ, दिनेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play