रंका :
रंका अनुमंडल क्षेत्र के पांच पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के भंडरिया तथा रंका प्रखंड के एक-एक तथा चिनिया प्रखंड के 3 पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन प्रपत्र जांच में गलत सूचना के कारण रद्द किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए रंका अनुमंडल निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने बताया कि भंडारिया के राकेश विश्वकर्मा आर्म्स एक्ट में सजायाफ्ता है। जबकि चिनिया प्रखंड के कमला देवी का आरक्षण प्रमाण पत्र वैध नहीं पाया गया वहीं पर मोहन सिंह महिला रिजर्व सीट पर अपना नामांकन भरा था जिसके कारण रद्द किया गया तथा रेनू कुमारी पिछले चुनाव में व्यय लेखा का विवरण नहीं देने के कारण रद्द किया गया है और रंका प्रखंड की शांति देवी का सोनदग पंचायत में सहिया के पद पर कार्यरत होने के कारण रद्द किया गया है।