गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा कला मोहल्ला से एक लड़की को अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया।
प्राथमिकी में कहा गया कि 24 अप्रैल को उसकी पुत्री ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं आई तो खोजबीन करना शुरू किया। खोजबीन के दौरान उसकी सहेली से जानकारी मिली कि उसके मोबाइल पर एक नंबर से बातचीत हुआ था। किसी अनजान नंबर से बात होना बात बताया गया। उसके बाद उस नंबर का छानबीन किया गया तो गढ़वा शहर के सोनपुरवा निवासी जुगनू कुरेशी बताया गया। उसके के बाद उसके पिता ने 5 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।