whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198322
Loading...


मुखिया पद के लिए 4,वार्ड सदस्य के लिए 14 तथा पंचायत समिति पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन का पर्चा

location_on बंशीधर नगर access_time 26-Apr-22, 05:46 PM visibility 664
Share



मुखिया पद के लिए 4,वार्ड सदस्य के लिए 14 तथा पंचायत समिति पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने  भरा नामांकन का पर्चा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -तीसरे चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का कार्य प्रारम्भ हो गया.नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन मुखिया पद के लिए 4,वार्ड सदस्य के लिए 14 तथा पंचायत समिति पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया. मुखिया पद के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया उनमें नरही पंचायत से फूलकुमारी देवी,गरबाँध पंचायत से पूर्व मुखिया सोहन उरांव की पत्नी जामवंती देवी,हुलहुला पंचायत से अंजली कुमारी तथा कुशदण्ड पंचायत से पूर्व मुखिया रविरंजन राम की पत्नी सुनीता देवी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया.वार्ड सदस्य पद के लिए कुम्बा खुर्द पंचायत के वार्ड नम्बर 12 से सीमा देवी,वार्ड नम्बर 8 से अमरेश कुमार,वार्ड नम्बर 4 से उपेन्द्र सिंह,वार्ड नम्बर 13 से बिंदा देवी,वार्ड नम्बर 9 से कमला देवी,गरबाँध पंचायत के वार्ड नम्बर 7 से खुशबू देवी,वार्ड नम्बर 5 से रुदा देवी,वार्ड नम्बर 12 से पार्वती देवी,वार्ड नम्बर एक से ममता देवी,वार्ड नम्बर 2 से उचिया देवी,कधवन पंचायत के वार्ड नम्बर 6 से अताउल्लाह अंसारी,कुशदण्ड पंचायत के वार्ड नम्बर 14 से सलमा बीबी,वार्ड नम्बर 12 से शेख उल्लाह अंसारी,वार्ड नम्बर 7 से शीला देवी तथा हुलहुला खुर्द पंचायत के वार्ड नम्बर 2 से जुलेखा बीबी ने अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया.पंचायत समिति सदस्य पद के लिए विभिन्न प्रखंडों के 6 उम्मीदवारों ने कुल 8 सेट में नामांकन दाखिल किया जिसमें नगर उंटारी प्रखण्ड से उर्मिला देवी दो सेट में,सीमा कुमारी व कमासुन बीबी,खरौंधी प्रखण्ड से कृष्णा प्रसाद यादव दो सेट में,दिलेश्वर यादव तथा धुरकी प्रखण्ड से कृष्णा बैठा ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया. जबकि नाम निर्देशन पत्र बिक्री के दूसरे दिन मुखिया,वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 263 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई.मुखिया पद के लिए 26,वार्ड सदस्य पद के लिए 81 व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 156 लोगो ने अपना नाम निर्देशन पत्र खरीदा.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play