मेराल :
मेराल प्रखंड के दो लोग झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। झामुमो छोड़ने वालों में दीपक मिश्रा एवं संजीव ठाकुर का नाम शामिल हैं।
यह जानकारी देते हुए भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने बताया कि उन्होंने भाजपा का पट्टा एवं मिठाई खिलाकर भाजपा में शामिल कराया। भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता के नाम पर झामुमो ने गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड के युवाओं को ठगने का काम किया है झामुमो सरकार में युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिला है गढ़वा सहित पुरे झारखंड में युवा पीढ़ी बेरोजगारी के कारण सड़क पर घुम रहे हैं छात्र पढ़ाई खत्म कर नौकरी के इंतजार में बेरोजगार बन चुके हैं युवाओं का नौकरी मिलने का उम्र खत्म होते जा रहा है झारखंड में लाखों पद खाली पड़ा हुआ है लेकिन झारखंड में हेमंत सरकार के मंत्री विधायक अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड के युवाओं ने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं उन्होंने कहा कि भाजपा नीति सिद्धांत से चलनेवाली पार्टी है उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवाओं को जोड़ने का अभियान शुरू कर चुका है आनेवाले कुछ दिनों में हजारों युवा भाजयुमो के माध्यम से भाजपा में शामिल होंगे।
भाजपा में शामिल होनेवाले दीपक मिश्रा एवं संजीव ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि झामुमो ने गढ़वा के युवाओं को रोजगार के नाम पर मुर्ख बनाया है हिंदी मगही भोजपुरी भाषा लेकर झामुमो सरकार ने हिंदी भाषी युवाओं का अपमान किया है भाजपा ही गढ़वा एवं झारखंड का विकास कर सकता है वर्तमान में झामुमो विधायक मंत्री झारखंड में लुट मचाए हुए है झामुमो से गढ़वा का विकास नहीं हो सकता है मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक गुड्डू तिवारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विकास दुबे सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।