whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269209
Loading...


बिजली संकट जैसे जन मुद्दे पर भाजपाइयों ने निकाला विरोध मार्च, और उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 25-Apr-22, 02:41 PM visibility 659
Share



बिजली  संकट जैसे जन मुद्दे पर भाजपाइयों ने निकाला विरोध मार्च, और उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया  प्रदर्शन


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बिजली पेयजल संकट एवं भ्रष्टाचार जैसे जन मुद्दे पर गढ़वा नगर मंडल भाजपा द्वारा मंडल के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में जन आक्रोश मार्च तथा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय गढ़वा के रंका मोड़ से पैदल मार्च कर शुरू किया गया। विरोध मार्च में शामिल भाजपाई सरकार भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते गढ़वा समाहरणालय पहुंचे जहां पर जोरदार प्रदर्शन किया । उसके बाद 5 सदस्य टीम के द्वारा गढ़वा जिले में पानी बिजली तथा अन्य समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया की गढ़वा अनुमंडलीय क्षेत्र में विगत दिनों लगातार बिजली की कटौती हो रही है।
जिससे गर्मी के दिनों में आम जनमानस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसको देखते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त किया जाए।गढ़वा अनुमंडल के नगरीय क्षेत्र में कई वार्ड में गर्मी होते ही पानी की समस्या शुरू हो गई है। पानी की किल्लत को दूर करने के लिए प्रत्येक वार्ड में पानी टैंकर की व्यवस्था किया जाए। विगत विगत कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध के चलते सरकारी काम में बाधा डालने का केस किया जा रहा है।आपसे आग्रह है। इस प्रकार की घटना पर तत्काल रोक लगाई जाए और पुराने केस की जांच की जाए और प्रतिशोध की भावना से ग्रसित पदाधिकारी पर कार्रवाई किया जाए। विगत दिनों रमुना ब्लॉक में रामनवमी के समय सामाजिक और नाबालिग लोगों पर हुई एफ आई आर की जांच की जाए।
जांच कर निर्दोष लोगों को एफ आई आर से मुक्त किया जाए। कुछ दिनों से अनुमंडलीय क्षेत्र में खासकर नगरीय क्षेत्र में चोरी की घटना अप्रत्याशित रूप से बड़ा है अतः आपसे निवेदन है कि नगरीय क्षेत्र में पुलिस गलती को दुरुस्त किया जाए। गढ़वा नगरीय क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण तेजी से किया जा रहा है। रामा साहू के मैदान में अवैध रूप से बन रहे घर। गर्ल हाई स्कूल के मैदान में अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाई जाए।साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि गढ़वा जिला में टेंडर डालने वाले संवेदक को किसी प्रकार का कोई परेशानी ना हो क्योंकि आए दिन टेंडर में कुछ लोगों के द्वारा निविदा पत्र नहीं भरने दिया जा रहा है। वैसे चिन्हित कर लोगों पर कार्रवाई किया जाए।
दानरो नदी एवं सरस्वती नदी जो गढ़वा का लाइफ लाइन मानी जाती है।को नगर परिषद गढ़वा के द्वारा कचरा डंपिंग से मुक्त कराया जाए।रोज सैकड़ों टन कचरा डंपिंग किया जाता है।जिससे नदी की चौड़ाई घटती जा रही है।जिससे शहर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का बढ़ने का खतरा है। गढ़वा शहर के यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।जिसमें मुख्य रुप से नेतृत्व का अगुवाई कर रहे गढ़वा प्रभारी अमित सिंह एवं गढ़वा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी उपस्थित रहे।अमित सिंह ने कहा कि यह वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार और लूट मे लिप्त है।ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।गढ़वा की जनता बिजली और पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। जिसका जिता जागता उदाहरण दिपुआ मोहल्ला का स्थिति तो ऐसा दर्दनाक है।
कि लोग पानी पानी के लिए तरस रहे हैं।वार्ड नंबर 16 में सप्लाई मे नाली का पानी आ रहा है।लेकिन वर्तमान गढवा विधायक झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर बेखबर है। ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। भ्रष्टाचार चरम पर है।कोई ऐसा विभाग नहीं है।जिसमें आम जनता की काम सहूलियत से इमानदारी से हो जाएं।वहीं दूसरी ओर सी ओ ऑफिस में लूट मचा हुआ है। मोटेशन कराना हो L. P. C. बनवाना हो।नाम सुधरवाना हो एवं अन्य काम बिना पैसा दिए हुए कोई भी काम नहीं हो रहा है। जुलूस के दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।बालू चोर सरकार इस्तीफा दो कोयला चोर सरकार इस्तीफा दो जनता विरोधी सरकार इस्तीफा दो हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो जैसे नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान।महामंत्री संतोष दुबे।राजीव रंजन तिवारी।विवेकानंद तिवारी।युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश चौबे।पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री रविंद्र जयसवाल। वरिष्ठ नेता विजय केसरी।गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडे।कैलाश कश्यप। लखन गुप्ता।गौरीशंकर बिन्द। अनवर शाह।बालाजी। सोमनाथ प्रसाद।मुन्ना तिवारी।लक्ष्मी पांडे। नगर मंडल महामंत्री यशवंत मिश्रा।रविंदर यादव। मंगल मूर्ति तिवारी। शिवनारायण चंद्र।दिनेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play