भवनाथपुर :
भवनाथपुर , हाई स्कूल के मैदान के पीछे के मैदान में आगामी 29 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित होनेवाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत रविवार को गायत्री परिवार के गढ़वा जिला समवन्यक विनोद पाठक की उपस्थिति में
गढ़वा के परिवादक संतन मिश्रा के गायत्री मंत्र के जयघोष तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही भुमि पूजन कर तथा ध्वजारोहण कर किया गया। यजमान की भूमिका गायत्री परिवार के उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता और पत्नी चंचला गुप्ता ने निभाई।
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम की सफलता हेतु यज्ञ कमेटी द्वारा कई दिनों से वाहन से माईक के जरिये गांव व टोला में प्रचार-,प्रसार कर तथा गांव और टोला में कमेटी के लोग घर-घर भ्रमण कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए तैयारियों में लोग लगे हुए थे।
जिसके आलोक रविवार की अहले सुबह से ही कमेटी की लोगों की उपस्थिति में महायज्ञ की शुरुआत की गई।मौके पर शोभा पाठक,जेएस तिवारी,अजित चौबे,डॉ धर्मेन्द्र मेहता,राधाकृष्ण राम,रामजी गुप्ता,बजरंगी साह,रामवतार पासवान,अनिल कुमार विश्वकर्मा,अखिलेश कुशवाहा, डॉ रामलाल गुप्ता,अशोक कुमार,मनीष कुमार,वसंत कुमार,बबन साह,सोनमती देवी,सुनीता देवी,ललसु राम,सन्तन मिश्रा सहित लोग उपस्थित थे।