गढ़वा :
गढ़वा। खबर मंत्र के गढ़वा संवाददाता संजीव कुमार पांडेय के पिता महेंद्र नाथ पांडेय का बीती रात्रि निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। वे पिछले कई महीनों से बीमार थे। प्रोस्टेट कैंसर का इलाज रांची से चल रहा था। रविवार को पैतृक गांव गढ़वा प्रखंड के कमता में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये।
जानकारी के अनुसार शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण दोपहर बाद गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से बेहतर इलाज के लिए रात्रि में वाराणसी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही रावर्ट्सगंज के समीप उन्होंने अंतिम सांस ली।