रंका :
रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत के मिशन रोड निवासी बिरेंद्र बाडा के माता लारा कच्छप अत्यंत गरीब परिवार से थे इनका मृत्यु पिछले महीने लंबी बीमारी से हुआ था मां के लंबी बीमारी से इनके लड़कें का आर्थिक स्थिति में काफी टूट चुका है।
क्रिस्चियन विधि विधान से इनका श्राद्ध कार्यक्रम मृत्यु के एक महीने बाद होता है इनका आर्थिक स्थिति इतना कमजोर हो गया था कि काम क्रिया भी नहीं कर सकते थे लेकिन पूर्व प्रमुख ज्योति लड़का के द्वारा अपने ही आवास पर श्राद्ध का कामक्रिया में सहयोग दिए और मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा ₹5000 आर्थिक सहयोग पीड़ित परिवार को झारखंड युवा मोर्चा प्रखंड कमिटी रंका के द्वारा किया गया। इस मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी युवा उपाध्यक्ष सतीश भारती पंचायत अध्यक्ष संतोष प्रसाद युवा पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद जगदीश टोप्पो मुरारी प्रसाद महेंद्र तुरिया उपस्थित थे।