बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र के पुरैनी में रविवार को लवली सोशल सोसायटी का शुभारंभ किया गया.
लवली सोशल सोसायटी के शुभारंभ वार्ड के बुजुर्ग महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया.इस अवसर पर सोसायटी के संस्थापक लवली आनन्द ने कहा कि सोसायटी के स्थापना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कौशलों का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने कहा कि इस सोसायटी के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न कौशलों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर ललिता देवी, सुमित्रा पाल,साक्षी कुमारी,अर्पणा कुमारी,पूजा कुमारी,सृष्टि कुमारी,सोनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे.