बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर रविवार को हेन्हों मोड़ के निकट प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ रही है.केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है.महंगाई की मार से जनता त्रस्त है.उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार कांग्रेस के साथ मिलकर जनहित के कार्यो को आगे बढ़ा रही है.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्यो से ग्रामीणों को अवगत कराना होगा तथा भाजपा की नीतियों के कारण आवश्यक सामग्रियों के मूल्य में हो रही बेतहासा वृद्धि से जनता को अवगत कराना होगा.उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हम सबो को मिलकर कार्य करना होगा.कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है.संगठन की मजबूती के लिए एक एक कार्यकर्ता को आगे आना होगा.गांव गांव व घर घर जाकर लोगो को कांग्रेस के बारे में बताना होगा तभी संगठन मजबूत होगा.उन्होंने कहा कि सांगठनिक मजबूती के लिए बूथ कमिटी बनाने की जरूरत है साथ ही पार्टी में युवाओं,महिलाओं व आम लोगो को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान में बढ़चढ़कर कार्य करना है. कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष शांति देवी,शिव कुमार यादव,नचिकेता चौधरी,कयामुद्दीन अंसारी,सुरेश ठाकुर,लव ठाकुर,धर्मेंद्र चौधरी,सुनीता देवी, आरती कुँवर,मीना देवी,कलारेन्स कीड़ो,कुमार चौधरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.