बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रखण्ड के सभी विभागों के संविदा कर्मियों को एक दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया.प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने कहा कि किसी भी कार्य को सरलतापूर्वक करने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है.
उन्होंने कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है.प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण को सभी कर्मी गंभीरता से लें ताकि चुनाव कार्य करने में कोई परेशानी नही हो.प्रशिक्षकों ने कहा कि पंचायत चुनाव मत पेटी व बैलेट पेपर के द्वारा कराया जायेगा. प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी व मतदान अधिकारी के कार्यो व अधिकारों की जानकारी विस्तार से दिया गया.प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने सभी कर्मियों को मतपेटी खोलने,उसे सील करने,मतदान केन्द्र व मतदान दल के बारे में विस्तार से जानकारी दिया.संविदा कर्मियों को कमलेश कुमार पांडेय,आशुतोष शरण सिंह व प्रकाश गौरव पांडेय ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम,प्रखण्ड कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह,प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी उत्तम रंजन, हृदया प्रसाद गुप्ता,आशीष कुमार,भूपेंद्र प्रताप देव,अलीम अंसारी,बिनोद ठाकुर,अनूप कुमार विश्वकर्मा, बिनोद महतो,अरविंद कुमार ठाकुर,ज्ञान प्रकाश,उमेश उरांव,अनोज कुमार,अखौरी प्रवीण कुमार सिन्हा,अरविंद प्रताप देव,मदन राम,मुनेश्वर मेहता ,अनूप कुमार ठाकुर सहित सभी विभागों के संविदाकर्मी उपस्थित थे.