whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273246
Loading...


अधिवक्ता परशुराम तिवारी के 60 वर्ष अधिवक्ता के रूप में काम करने के रिकॉर्ड पर समारोह आयोजित कर जारी किया गया वृत्त चित्र

location_on गढ़वा access_time 24-Apr-22, 02:31 PM visibility 668
Share



अधिवक्ता परशुराम तिवारी के 60 वर्ष अधिवक्ता के रूप में काम करने के रिकॉर्ड पर समारोह आयोजित कर जारी किया गया वृत्त चित्र


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला के प्रसिद्ध अधिवक्ता परशुराम तिवारी के अधिवक्ता के रूप में कार्य करते हुए 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक समारोह गढ़वा स्थित सीजन 33 रूफटाॅप बैंक्वेट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री परशुराम तिवारी के जीवनी का एक वृत्त चित्र दिखाया गया जिसमें उनकी जीवनी को खूबसूरती के साथ चित्रण किया गया है। इस वृत्त चित्र को सभी आगंतुकों ने बहुत पसंद किया और अतिथियों के आग्रह पर बार बार देखा गया। ज्ञातव्य हो कि वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम तिवारी का जन्म गढ़वा जिले के गिजना ग्राम में 1 जनवरी 1937 को हुआ था तथा वे संत कोलंबस कालेज हजारीबाग से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद छोटानागपुर लाॅ कालेज राँची से कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद 23 अप्रैल 1962 से राँची न्यायमंडल में उन्होने वकालत शुरू की जहां बार के सचिव भी रहे और 1975 ई में गढ़वा आ गए।
तब से अनवरत वकालत कर रहे हैं। उन्हें दीवानी मामलों के कानून की महारत हासिल है। मौके पर गणमान्य अतिथियों में राज्य के पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे जिन्होंने मा मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का संदेश पढ़ कर सुनाया और श्री तिवारी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री ठाकुर ने आगे बताया कि परशुराम तिवारी झारखंड राज्य के सबसे वरिष्ठतम अधिवक्ताओं में से एक हैं एवं राज्य के एक धरोहर के रूप में हैं। उन्होने उनकी लम्बी आयु की कामना की। इस आयोजन में झारखंड राज्य बार एशोसियेशन के चेयरमैन राजेन्द्र कृष्ण सपत्नीक उपस्थित होकर श्री तिवारी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री एके चतुर्वेदी ने भी उपस्थित हो बधाई दी। इस अवसर पर गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गढ़वा राम बिलास सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह, चेयरमैन पी एल ए कमल नयन पाण्डेय, डीएलएसए सचिव संदीप बाड़ा, न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णा लोहरा, हर्षित तिवारी,कनिष्क राठौर, रजिस्ट्रार सिवील कोर्ट रवि चौधरी, गढ़वा जिला बार एशोसियेशन के उपाध्यक्ष धीरेंद्र चौबे, सचिव श्री मृत्युंजय तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता लालजी नाथ पाठक, शिव शंकर चौबे, विजय कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार यादव, राकेश त्रिपाठी,नवीन चंद्र सिंह, राहुल ऋषि, शशि भूषण तिवारी,नारायण पाण्डेय, एस एन धर दूबे, अशोक पटवा, पंकज कुमार, ललित पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, संजय सिंह, अरूण सिंह, दीपक सिंह, जितेंद्र कुमार, शशिकांत तिवारी, शशि मणि पाण्डेय, रवि शंकर दुबे, ओम प्रकाश उपाध्याय, तृप्ति आदि शामिल हुए ।
जिले के गणमान्य लोगों में आई एम ए के जिला चेयरमैन डा यासीन अंसारी, सिवील सर्जन डा कमलेश कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिता दत्त, विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर, कंचन साहु, भाजपा नेता श्याम नारायण दूबे, संतोष केशरी, व्यवसायी और समाजसेवी अनु दुबे, मदनी खान,उमा कांत तिवारी, राकेश पाल, राजू चौबे, दिव्य प्रकाश, विजय केशरी, रवि केशरी, नंदन केशरी आदि भी उपस्थित थे। झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दुबे, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी आदि ने भी उन्हे बधाई दी।इस समारोह में उपस्थित डा संजय और समाजसेवी दौलत सोनी के शादी की सालगिरह भी मनाया गया।समारोह का आयोजन श्री परशुराम तिवारी के पुत्र और सरकारी वकील परेश कुमार तिवारी एवं शैलेश कुमार तिवारी ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play