रंका :
रंका प्रखंड के हाई स्कूल के सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों एवं अनुबंध कर्मियों को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि किसी भी कार्य को सफलता पूर्वक करने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है, उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव मत पेंटी एवं बैलेट पेपर के द्वारा कराया जाएगा। प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी व मतदान अधिकारी के कार्यों व अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में सभी कर्मियों को मत पेटी खोलने एवं उसे सील करने,मतदान केंद्र एवं मतदान दल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक सामदेव देवार,पवन कुमार,उदय कुमार तिवारी सहित काफी संख्या में कर्मी उपस्थित थे।