खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन कराने को लेकर खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सभी विभागों एवं कार्यालयों में नियमित के सरकारी कर्मी एवं सरकारी शिक्षक का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक प्रवीण कुमार,पंकज कुशवाहा,कुश कुमार चौधरी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षक ने निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर कई तरह के अहम जानकारी दी गई। वही प्रशिक्षको ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सम्लित होने वाले जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,मुखिया एवं वार्ड सदस्य के बैलेट के बारे में बरी बरी से जानकारी दी वही पीठासीन पदाधिकारी,प्रथम मतदान क्रर्मी,दुतीय मतदान क्रर्मी,तृतीय मतदान क्रर्मी के कार्यो के बारे में जानकारी दी गई।
मतदान के बाद जमा करने वाले प्रपत्र के बारे में बारी बारी से जानकारी प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया। वही बीडीओ गणेश महतो ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आए हैं चुनाव कर्मियों को चुनाव के संबंधित कई अहम जानकारी दी बीडीओ ने कहा कि चुनाव के संबंध में शिक्षकों के द्वारा कई अहम जानकारी दी गई है आप सभी इससे पहले भी चुनाव संपन्न करा चुके हैं कोई नई बात नहीं है फिर भी प्रशिक्षण में कुछ न कुछ प्राप्त होता है। प्रशिक्षण में नीरज दुबे, मृत्युंजय दुबे, मोतीचंद जयसवाल, अमरेश कुमार राम, गोविन्द उरांव,मुजीब खां,सत्यप्रकास यादव,संजय कुमार,देवाशीष चौबे,अलोक कुमार चौबे,मनोज कुमार,दिनेश ठाकुर,मनीष तिवारी, चतुर्वेदी विवेकानंद, विनय सिंह,पांडेय जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई क्रर्मी उपस्थित थे।